लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: शारदा नगर स्थित होटल समादा के बेसमेंट में संचालित अवैध बैन्क्वेट हॉल को एलडीए ने बुधवार को सील कर दिया। सुशांत गोल्फ सिटी, बिजनौर व मोहनलालगंज में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने यह कार्रवाई की। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शहर में होटल, बैन्क्वेट हॉल, कोचिंग सेंटर, हॉस्पिटल समेत अन्य बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के आदेश दिये थे। जिसके अनुपालन में एलडीए व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। इस क्रम में शारदा नगर के रूचिखण्ड-द्वितीय में भूखण्ड संख्या-बी-1/68 पर निर्मित होटल समादा में भी जांच की गयी थी。

अवैध बैन्क्वेट हॉल का स...