लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: विजय वर्मा, लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश मुख्यालय के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठ गया है। लंबे समय से चल रही तैयारियों के बाद अब यह प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ चुकी है। जियामऊ स्थित 5500 वर्गमीटर के भूखंड पर बनने वाले प्रस्तावित प्रदेश मुख्यालय का नक्शा लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में जमा कर दिया गया है, जिसके बाद अब निर्माण से जुड़ी स्वीकृतियों का इंतजार किया जा रहा है। प्रस्तावित भवन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लगभग 10 मंजिला स्वरूप में विकसित किए जाने की योजना है। भवन की डिजाइन को इस तरह तैयार किया गया है कि यह न केवल प्रशासनिक कामकाज के लिए उपयुक्त हो, बल्कि पार्टी की भव्यता और आधुनिकता को भी दर्शाए। भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर हेलीपैड बनाने का भी प्रस्ताव रख...