लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अवैध रूप से हूटर बजाते हुए दौड़ रहीं गाड़ियों पर पुलिस लगाम नहीं कस पा रही है। सोमवार रात इंदिरानगर बी ब्लाक में हूटर बजाते फर्राटा भर रही थार ने एक एसयूवी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एसयूवी का एयर बैग खुलने से लोग बाल बाल बच गए।वहीं टक्कर के बाद एसयूवी से कुछ दूरी पर बैठे खाना बना रहे रिक्शा चालक और मजदूर भाग खड़े हुए। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को हटाकर किराने किया। मौके पर मौजूद एक स्कूटी सवार ने बताया कि थार में ब्लैक फिल्म चढ़ी थी। तेज रफ्तार से हूटर बजाती आई और एसयूवी में टक्कर मार कर भाग निकली। एसयूवी के पास फुटपाथ किनारे रिक्शा चालक और मजदूर थे। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई, नहीं तो हादसा बड़ा होता। इंस्पे...