लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: हिन्द चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थाओं बाराबंकी और सीतापुर के हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक दंपति के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरबीएल बैंक इंदिरा नगर शाखा प्रबंधक मलय मोहन की ओर से दर्ज एफआईआर में आरोप है कि निदेशक डॉ. आमोद कुमार सचान और उनकी पत्नी ऋचा मिश्रा ने फर्जी ट्रस्ट डीड के आधार पर उनके बैंक में खाता खुलवाया। जांच में खुलासा होने और खातों में लेनदेन का संचालन रोकने पर आरोपी डॉक्टर ने जान से मारने की धमकी दी। शाखा प्रबंधक ने आरोप लगाया कि गाजीपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह कोर्ट गए। यह भी पढ़ें- मुंबई की निजी कंपनी पर 133.52 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। उधर, इस सबंध में हजरतग...