लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: हिन्द चैरिटेबल ट्रस्ट की दो संस्थाओं के निदेशक की मुश्किलें बढ़ेंगी। गाजीपुर पुलिस टीम ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने टीम गठित कर निदेशक डॉ. आमोद कुमार सचान व उनकी पत्नी ऋचा मिश्रा के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। दोनों पर ट्रस्ट के कई ट्रस्टियों का नाम छुपाकर इंदिरा नगर स्थित आरबीएल बैंक में दोनों संस्था बाराबंकी और सीतापुर के हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के नाम से बैंक खाते खुलवाए। इंदिरा नगर आरबीएल बैंक के शाखा प्रबंधक मलय मोहन ने गाजीपुर थाने में दोनों निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी बीके सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने भी डॉ. आमोद सचान और ऋचा मिश्रा पर भी वित्तीय अनियमितता बैंक ऋण प्रकरण में गड़बड़ी...