लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: बिजनौर के ओमेक्स सिटी के पास शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार रीना देवी (60) की मौत हो गई, जबकि उनके पति राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। बिजनौर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी के दरियाबाद निवासी राजेश कुमार बिजनौर में हरी मस्जिद के पास परिवार के साथ रहते हैं। वह खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में सहायक विकास अधिकारी के पद से रिटायर हैं। बेटे आशीष ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे पिता राजेश कुमार और मां रीना देवी स्कूटी से दरियाबाद जा रहे थे। घर से कुछ दूर ओमेक्स सिटी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी ...