लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: हाउस टैक्स वसूली में लापरवाही पर नगर निगम के 22 टैक्स इंस्पेक्टरों पर कार्रवाई की गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम में हाउस टैक्स राजस्व का प्रमुख स्रोत है। इसके बावजूद वसूली के काम में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरतने वाले कर्मचारियों पर अब शिकंजा कसा जा रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने हाउस टैक्स वसूली की स्थिति की समीक्षा के बाद संबंधित टैक्स इंस्पेक्टरों के कामकाज को लेकर रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपी थी।वेतन रोकने की कार्रवाई की जद में आए टैक्स इंस्पेक्टरों में कामेश्वर प्रसाद चौधरी, नमिता सिंह, रोहित सैनी, शुभम यादव, विशाल श्रीवास्तव, अंकिता सक्सेना, राजेश कुमार पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पीयूष तिवारी, रुचि...