लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: इटौंजा। इटौंजा में हाईवे पार कर रहे बाइक सवार युवक को रविवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इटौंजा पुलिस के मुताबिक हाईवे तुर्की गांव के निकट शराब ठेके के पास एक युवक हाईवे के किनारे बाइक खड़ी करके सड़क पार कर रहा था। तभी लखनऊ की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात कंटेनर ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान करने की कोशिश की। बाइक के नंबर के आधार पर भी जानकारी जुटा रही। इटौंजा थाना प्रभारी सोबरन सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...