लखनऊ, सितम्बर 28 -- Lucknow News: बारूद खाना में एसए अपार्टमेंट को हाइड्रोलिक की मदद से बचाने की कवायद की जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एलडीए के विशेषज्ञों की निगरानी में इसे सावधानी से करने का निर्देश दिया है। तब तक किसी को भी बिल्डिंग में जाने की अनुमति नहीं दिए जाने का भी सख्त निर्देश दिया है। मौके पर माजूद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर सेतु निगम के एक ठेकेदार को बुलाया गया। बिल्डिंग को देखने के बाद उसने बताया कि हाइड्रोलिक की मदद से बिल्डिंग को बचाया जा सकता है। उसे अपने संसाधन जुटाने और शीघ्र काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- आवासीय मकान के नक्शे पर खड़ा कर दिया छह मंजिला अपार्टमेंट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईड्रोलिक से टूटे पिलर को सपोर्ट दिया जाएगा। इसके बाद टूटे पिल...