लखनऊ, अगस्त 18 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र कौशल विकास मिशन माह के पहले सोमवार को प्रशिक्षण प्रदाताओं (ट्रेनिंग पार्टनर) की समस्याओं का समाधान के लिए समाधान दिवस आयोजित करेगा। प्रशिक्षण प्रदाताओं की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समयबद्ध समाधान किया जाएगा।

समाधान दिवस की बैठक मिशन के मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित कौशल समाधान दिवस में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने प्रशिक्षण प्रदाताओं की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। बैठक में लंबित भुगतान, ट्रेंच भुगतान व्यवस्था, ड्रेस भुगतान, असेसमेंट व प्रमाण पत्र, प्रदर्शन गारंटी, नामांकन, प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति, प्लेसमेंट, प्रशिक्षण गुणवत्ता, डिजिटल पोर्टल व कार्रवाई से पूर्व स्पष्टीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। ...