लखनऊ, सितम्बर 4 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। चिनहट थाना क्षेत्र के कमता स्थित शंकरपुरी कॉलोनी के हनुमान मार्केट में चोरों ने मां दुर्गा ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर चोरी कर ली। दुकान संचालक जितेंद्र कुमार सोनी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: दुकानों में लाखों की चोरी, लोगों में रोषघटना का विवरण पुलिस के अनुसार दो अज्ञात चोर देर रात दुकान में घुसे। सीसीटीवी में दोनों करीब 6 मिनट तक दुकान के अंदर नजर आ रहे हैं। फुटेज में पहला चोर टोपी लगाकर अंदर घुसता है और सामान समेटने लगता है। इसके बाद दूसरा नकाबपोश चोर बैग लेकर अंदर आता है। दोनों आर्टिफिशियल पीली धातु और करीब 200 ग्राम सफेद धातु की ज्वेलरी बैग में भरकर फरार हो जाते हैं। एक चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरे की तरफ ...