लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की 'चोरी-लूट-छल-कपट-झूठ-फरेब' की अधर्मी राजनीति अब प्रभु रामजी के मंदिर से आगे बढ़कर हनुमानगढ़ी तक पहुंच गई है। हनुमानगढ़ी को लेकर मिथ्या-प्रचार करने वाले प्रायश्चित करें और स्वीकार करें कि वो राम मंदिर की चोरी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।अखिलेश ने कहा है कि संकीर्ण राजनीति करते-करते लोग ये भूल जाते हैं कि वो झूठ बोल रहे हैं। हनुमानगढ़ी की अतिशय शक्ति जब सामान्य पापियों का ही शमन कर देती है, तो इन 'महापापियों' का क्या हश्र होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। यह भी पढ़ें- हनुमानगढ़ी गए, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने खुद बताई वजह प्रभु रामजी और हनुमान जी के प्रकोप से कोई अधर्मी नहीं बचेगा...