लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं रामपाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व.पं.रामपाल त्रिवेदी की 36 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को कॉलेज परिसर में मनाई गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कॉलेज प्रबंधक एवं पूर्व विधायक चंद्रशेखर त्रिवेदी ने संस्थापक की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पं. रामपाल त्रिवेदी का शिक्षा के क्षेत्र में किया गया योगदान हजारों छात्रों के जीवन को दिशा दे रहा है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य रोहित वर्मा,डॉ. रानू शुक्ला, केके मिश्रा, राकेश त्रिवेदी, अर्पित बाजपेयी सहित शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्व. लालजी टंडन को याद किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...