लखनऊ, अगस्त 5 -- Lucknow News: नगर निगम की शिकायत निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बुधवार को स्मार्ट सिटी वॉर रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही 311 ऐप और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने यह जानकारी ली कि नागरिकों की शिकायतें किस प्रकार संबंधित विभागों तक पहुंचाई जाती हैं और उनके समाधान में कितना समय लग रहा है। उन्होंने निस्तारित दिखाए गए मामलों की भी जांच की और यह परखा कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों में नहीं बल्कि वास्तविक रूप से किया गया है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश...