Lucknow News: स्मार्ट मीटर के ज्यादा दाम में से 29.79 करोड़ समायोजित : पावर कॉरपोरेशन
लखनऊ, जुलाई 3 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। पावर कॉरपोरेशन के मुताबिक स्मार्ट मीटरों के एवज में ज्यादा लिए गए दामों का समायोजन शुरू कर दिया गया है। पावर कॉरपोरेशन के निदेशक वाणिज्य ने बताया कि स्मार्ट के दाम में ज्यादा ली गई रकम के एवज में 33.22 करोड़ रुपये वापस किए जाने थे, जिसमें से 29.79 करोड़ समायोजित किए जा चुके हैं। बचे हुए लोगों की राशि का समायोजन जल्द होगा।निदेशक वाणिज्य ने बताया कि शुरुआत में 93,138 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से नए संयोजन पर प्री पेड मीटरों हेतु लागू दरों के आधार पर ही स्मार्ट मीटर का शुल्क लिया गया था। आयोग से दरें निर्धारित होने के बाद 33.22 करोड़ की आधिक्य राशि वापस की जानी है। उन्होंने बताया कि कुल 91.77 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 23.99 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बिल बनाकर एसएमए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.