लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: मेहंदीघाट के पास गोमती नदी पर निर्माणाधीन पुल दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। जनवरी से लोगों की इससे आवाजाही भी शुरू हो जाएगी। पुल बन जाने से फैजुल्लागंज के लोगों की चौक की तरफ आवाजाही आसान हो जाएगी। ग्रीन कॉरिडोर से जुड़ने के कारण लोगों को हजरतगंज, गोमतीनगर, शहीद पथ की तरफ जाने में घंटों की बजाय अब मिनटों का समय लगेगा। फैजुल्लागंज की तरफ से गोमती नदी पर मेहंदीघाट तक पुल का निर्माण किया जा रहा है। कुल 11 खंभों पर बनने वाले इस पुल के 09 खंभे तैयार हो चुके हैं, उस पर डेक(ऊपरी सतह जिस पर आवाजाही होती है) भी बनाए जा चुके हैं। मेहंदी घाट की तरफ बचे दोनों खंभों को बनाया जा चुका है। ऊपर डेक निर्माण और खंभों की ढलाई के लिए शटरिंग का काम किया जा रहा है। सेतु निगम का कहना है कि यह काम एक सप्ताह में करने के बाद खंभों की ढला...