Lucknow News: स्क्रीनिंग के बाद 41 फीसदी महिलाओं का जांच से किनारा
लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए स्क्रीनिंग कराने के बाद भी बड़ी संख्या में महिलाएं आगे की जांचें नहीं कराती हैं। इससे समय पर इलाज शुरू करने का मौका हाथ से निकल जाता है। प्रदेश में स्तन कैंसर के करीब 70% मरीज बीमारी की एडवांस स्टेज में अस्पताल पहुंचते हैं। यह चिंता केजीएमयू सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के डॉ. नसीम अख्तर ने जाहिर की। शनिवार को केजीएमयू के सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग में स्तन कैंसर जागरूकता माह के तहत कार्यक्रम हुआ। डॉ. नसीम अख्तर ने कहा कि स्तन की जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद आगे की जांच कराने की सलाह पाने वाली 41% महिलाएं पुष्टि के लिए दोबारा नहीं पहुंचतीं। उनके क्लीनिकल अनुभव में यह आंकड़ा 50% से अधिक है। शर्म, कैंसर का डर, जागरूकता की कमी, आर्थिक परेशानी और परिवार की जिम्मेदारियां इसकी प्रमुख व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.