Lucknow News: स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे अधिकारी
लखनऊ, सितम्बर 22 -- Lucknow News: लखनऊ। नहरी प्राइमरी स्कूल में सोमवार को पहली मंजिल स्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। उस समय कमरे में अधिकारी व कर्मचारी बैठे थे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। कमरे के नीचे बच्चे पढ़ते हैं। भवन जर्जर होने की वजह से नीच पढ़ाई कर रहे बच्चों को दूसरी कक्षाओं में शिफ्ट किया गया। स्कूल के जर्जर भवन की मरम्मत के लिये शिकायती पत्र दिये जा चुके हैं, लेकिन मरम्मत नहीं करायी गई। करीब पांच वर्ष पहले कायाकल्प योजना के तहत स्कूल में मरम्मत का काम हुआ था। यह भी पढ़ें- Barabanki News: टपकती छत के नीचे पढ़ाई को मजबूर नौनिहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.