लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: पीजीआई इलाके में बच्चों की फीस जमा करने जा रहे देवेंद्र (45) की स्कूल बस की टक्कर से घायल हो गए। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच परिजनों ने एक करोड़ रुपए मुआवजा, तीन बच्चों की पढ़ाई का खर्च और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। स्कूल प्रबंधन से बातचीत बेनतीजा रहने पर करीब आठ घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया, जिसके बाद अंतिम संस्कार हुआ। वृंदावन योजना के बरौली खलीलाबाद निवासी देवेंद्र पत्नी, क्रांति देवी और तीन बच्चों के साथ रहकर एक ठेकेदार के अधीन काम करते थे। क्रांति देवी के मुताबिक, 14 अक्तूबर की दोपहर एक बजे पति बच्चों की फीस जमा करने एनकेएम स्कूल ज...