Lucknow News: स्कूल के बाहर चाभी से हमला, दसवीं के छात्र का सिर फटा
लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: काकोरी। पारा क्षेत्र के एक निजी स्कूल के बाहर छुट्टी के बाद हुए विवाद में एक दसवीं के छात्र ने दूसरे छात्र के सिर पर बाइक की चाभी से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर काकोरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र के पिता के अनुसार 14 जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी। इसी दौरान विद्यालय के बाहर कुछ छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक छात्र ने दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे ने विरोध किया तो आरोपी छात्र भड़क गया। आरोप है कि नाराज छात्र ने पास में खड़ी बाइक से चाभी निकालकर पीड़ित की कनपटी पर तेज वार कर दिया। वार इतना जोरदार था कि चाभी सिर में धंस गई और छात्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.