लखनऊ, सितम्बर 18 -- Lucknow News: स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर तीन विद्यालयों के 66 वाहनों की जांच की। इस दौरान 17 वाहन ऐसे मिले जिनके फिटनेस, बीमा, पीयूसी खत्म थे, उनका चालान किया गया। स्कूल प्रबंधकों को हिदायत दी गई कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर वाहन संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पाण्डेय ने बताया कि एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर, माउंट कार्मेल स्कूल, बादशाह नगर और सेंट फ्रांसिस स्कूल, हजरतगंज में संचालित कुल 66 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक के ड्राइवि...