Lucknow News: स्कूटी सवार बदमाशों से भिड़ी महिला, सोने की चेन लूट ले गए बदमाश
लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: सरोजनी नगर, संवाददाता। सरोजनी नगर में मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सरेराह शांति नगर की मीरा वर्मा के गले से सोने की चेन लूट ली। मीरा ने बदमाश से भिड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उनका हाथ मोड़कर धक्का देकर फरार हो गए।शांति नगर की मीरा वर्मा मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किराएदार सुमन यादव के साथ दवा लेने के लिए घर से बाहर निकली थीं। उनका बेटा रमन कार स्टार्ट कर रहा था। तभी ग्रे रंग की स्कूटी पर सवार एक बदमाश वहां आकर रुका, जबकि उसका साथी पीछे से आया और मीरा वर्मा के गले से सोने की चेन लूटने लगा। मीरा ने इसका विरोध किया, लेकिन बदमाश ने उनका हाथ मोड़ दिया, जिससे वह वहीं गिरी पड़ीं। कार के अंदर बैठा रमन जब तक बाहर निकलता इससे पहले ही लुटेरे चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.