लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: मोहनलालगंज, संवाददाता। तीन दिन पहले एक युवती भटक कर मोहनलालगंज के मऊ कस्बे में पहुंच गई। उसने ग्रामीणों को बताया कि रायबरेली में उसके गांव में रहने वाला युवक उसे छोड़कर चला गया है। वीडियो सोशल मीडिया में वॉयरल होने पर पुलिस ने सोमवार को युवती को राजकीय महिला आश्रय केन्द्र पहुंचाया।पिछले तीन दिनों से न्यू जेल रोड के किनारे मऊ कस्बे में एक युवती भटक रही थी। लोगों ने पूछा तो उसने अपना नाम कमलेशा बताया उसने बताया कि वह रायबरेली जिले के सेंहगों के पास गुरुदीनखेड़ा की रहने वाली है। उसे गांव के ही सरन नाम के युवक छोड़ कर जाने के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार को पुलिसकर्मी आये लेकिन पूछताछ कर लौट गए। कोई आश्रय न मिलने पर कुछ समाज सेवियों ने महिला के नाम पता पूछते हुए रविवार देर शाम वीडियो बनाकर स...