लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने सोशल मीडिया पर मतदाता सूची से 85854 मतदाताओं के नाम काटे जाने की चलाई जा रही खबरों को भ्रामक व फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर यह खबर कि ईसीआई सॉफ्टवेयर में फॉर्म-7 ऑटोजनरेट करके डिलीट किया गया यह भ्रामक खबर है। मतदाता सूची से किसी भी व्यक्ति का नाम गलत ढंग से नहीं काटा गया है। निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया और किसी भी स्तर पर गड़बड़ी नहीं की। ऐसे में यह भ्रम फैलाना कि मतदाता सूची से गलत ढंग से नाम काटे गए हैं यह ठीक नहीं है। यह भी पढ़ें- बिना विवरण के 85,854 फॉर्म-7 से लोगों के नाम काटे गए : आराधना मिश्रा ऐसे तथ्यहीन व बेबुनियाद आरोप को चुनाव आयोग सिरे से खारिज करता है। वहीं एक धर्म विशेष के मतदाताओं के ना...