लखनऊ, सितम्बर 4 -- Lucknow News: बलरामपुर, संवाददाता। गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के रेहरा माफी गांव में आधी रात घर में घुसे तीन चोरों ने सो रही महिला के कान की बाली निकालने का प्रयास किया। आहट होने पर सास-बहू के शोर मचाने से आरोपी भागने लगे। उन्हें पकड़ने के प्रयास में महिला की सास चारपाई से टकराकर गिर गईं, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। चोर कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हुए। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी करोड़पति पत्नी स्वर्गीय बच्चू लाल के अनुसार, वह 11 अगस्त की रात करीब दो बजे अपनी बहू लक्ष्मी और दो पोतियों के साथ बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए। आरोपियों ने सो रही लक्ष्मी के कान की बाली निकालने की कोशिश की। आहट मिलने पर सास-बहू क...