Lucknow News: सैन्यकर्मी के घर चोरी, सिलेंडर भी उठा ले गए
लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: सरोजनी नगर। बिजनौर के सिसेंडी रोड स्थित यूनिमैक्स सिटी कॉलोनी में चोरों ने एयरफोर्स कर्मी के घर में चोरी की। कपड़े, नकदी और गैस सिलेंडर तक उठा ले गए। बिजनौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष के छत्रपाल ओझा ने पुलिस को बताया कि उनके साले अभिषेक दुबे एयरफोर्स में हैं। आरोप है 13 अगस्त की रात चोर घर में घुसे और कमरे में रखा सामान खंगालने के बाद कुछ कपड़े, एक गैस सिलेंडर और नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस अब कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.