लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: निगोहां के कांटा करौंदी निवासी गुलशन कुमार के घर चोरों ने सेंध लगाकर जेवरात और पांच हजार रुपये नकदी चोरी कर लिए। सुबह घर में सामान बिखरा मिलने पर पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने एक पड़ोसी पर चोरी में शामिल होने का शक जताते हुए निगोहां पुलिस को तहरीर दी है। निगोहां थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। उसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...