लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की राजाजीपुरम, सीतापुर रोड, रुचि खंड समेत सभी शाखाओं में धनतेरस और दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। लक्ष्मी-गणेश पूजन और हवन के बाद मिठाइयां बांटी गईं। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है और खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार के सदस्यों को उपहार और मिठाइयां देकर शुभकामनाएं दीं। प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल और संयुक्त निदेशक सृजन अग्रवाल ने भी सभी को पर्व की बधाई दी। उन्होंने बच्चों से स्वच्छ एवं हरित दीपावली मनाने और लखनऊ के पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bareily News: धनतेरस पर आंवला में कई स्थानों पर मनाया गया दीपोत्सव यह भी पढ़ें- Meerut News: बच्चों ने धूम...