लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। हजरतगंज मे सुभासपा पार्टी के कार्यालय में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर को अनजान युवक ने गालियां दीं। विरोध पर आरोपी ने पार्टी कार्यालय के प्रभारी पर पिस्टल तानकर धमकाया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित कार्यालय प्रभारी ने हजरतगंज थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।हजरतगंज पार्क रोड विधायक निवास ए-1 स्थित सुभासपा कार्यालय के प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले को प्रभारी ने कार्यालय आकर बातचीत करने को कहा। यह भी पढ़ें- ओपी राजभर और बेटे को जान से मारने की धमकी; सपाई पर आरोप, अरविंद बोले- स्टाफ पर पिस्टल तानी आरोप है कि कुछ देर में आरोपी राशिद अली कार्य...