लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। श्री रामलीला समिति महानगर की ओर से मंगलवार को सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के साथ कलाकारों का पूर्वाभ्यास प्रारंभ हो गया। मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष रामलीला 14 अक्टूबर से होगी । रामलीला का निर्देशन महेंद्र पंत द्वारा किया जाएगा और दर्शकों को कुछ नए प्रसंग देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से दीपक पांडेय दीनू, विनोद पंत बीनू, बीपी पांडेय, संजय श्रीवास्तव, अनिल जोशी, ब्रजेश मेहता, केके पांडेय, कन्हैया, ललित भट्ट, दिवाकर राव, किशोर श्रीवास्तव, यशी लोहुमी, फाल्गुनी लोहुमी, अनुराधा मिश्रा, हरीश लोहुमी, गणेश जोशी, लक्ष्मण मिश्रा, कमल मिश्रा, भास्कर जोशी आदि ने सुंदरकांड का पाठ किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कटरा की रामलीला ...