Lucknow News: सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 29 -- Lucknow News: ठाकुरगंज से दो सौ बोरी सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जीपीएस से लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को मलिहाबाद के ईसापुर नजरनगर से पकड़ा। चोरी गई ट्रॉली, पूरा सीमेंट और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के महरी गांव निवासी विक्रम प्रताप सिंह ने 27 अगस्त को ठाकुरगंज थाने में सूचना दी थी कि आलमनगर में सीमेंट गोदाम के पास खड़ी उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली रात में चोरी हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ट्रैक्टर में लगे जीपीएस से लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन मलिहाबाद क्षेत्र में मिलने पर ठाकुरगंज और मलिहाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने ईसापुर नजरनगर में घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.