Lucknow News: सीताापुर:प्रधान पर युवक को डंडे से पीटने का आरोप, मौत
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: महमूदाबाद इलाके में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। परिवार वालों ने ग्राम प्रधान पर डंडे से पिटाई कर हत्या का आरोप लगा महमूदाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महमूदाबाद के पचदेवरा निवासी प्यारेलाल के मुताबिक बेटा शिवाकांत वर्मा (25) सोमवार देर शाम घर पर था। इस बीच पड़ोस में रहने वाले ग्राम प्रधान से शिवाकांत की किसी बात को लेकर हुई कहासुनी हो गई। इतने में ग्राम प्रधान ने शिवांकात की डंडे से पिटाई कर दी। शिवाकांत चोटिल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। तड़के शिवाकांत की मौत हो गई। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि प्रधान के खिलाफ तहरीर मिली है। मौके पर फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.