Lucknow News: सीतापुर रोड पर युवक का शव मिला
लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: सीतापुर रोड स्थित राजधानी अस्पताल के पास सोमवार को एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची मदेयगंज पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन युवक के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में शिनाख्त के लिए रखवाया है। नाले में मिले शव की शिनाख्त, जांच की मांगदुबग्गा स्थित मछली मंडी में नाले में रविवार को मिले युवक के शव की शिनाख्त सैरपुर के बौरूमऊ निवासी राज गौतम (30) के रूप में हुई है। भाई किशोर ने बताया कि चार साल पहले राज ने नीलम नाम की लड़की से विवाह किया था। तब से ठाकुरगंज में घंटाघर के पास रहता था। किशोर ने भाई राज की मौत की जांच की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.