लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ। केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) के वैज्ञानिक-जी, एकेडमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च के प्रोफेसर तथा मेडिसिनल एंड प्रोसेस केमिस्ट्री प्रभाग के प्रमुख प्रो. कोनेनी वी. शशीधरा को रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, यूनाइटेड किंगडम का फेलो मिला है। उन्होंने रसायन विज्ञान के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योगदान दिया है। औषधीय रसायन विज्ञान और औषधि खोज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इस उपलब्धि पर संस्थान की निदेशक प्रो. राधा रंगराजन ने प्रो. शशीधरा की सराहना की है। प्रो. शशीधरा को औषधीय रसायन विज्ञान, प्राकृतिक उत्पादों पर आधारित औषधि खोज तथा अनुसंधान के अनुप्रयोगात्मक विकास के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुसंधान अनुभव है। यह भी पढ़ें- Nainital News: प्रो. बर्गली विश्व के शीर्ष दो फीसदी वै...