Lucknow News: सीजेपी का आंदोलन: लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस हुई निरस्त और तेजस आज रहेगी रद्द, यात्री बेहाल
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली की ओर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसका सीधा असर चारबाग, लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर सहित लखनऊ के अन्य रेलवे स्टेशन पर पड़ा। शुक्रवार को लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल और एसी एक्सप्रेस के अचानक निरस्त हो जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ऐन मौके पर ट्रेनें रद्द होने से स्टेशन पहुंचे सैकड़ों यात्रियों की पूरी योजना पर पानी फिर गया। वहीं, लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस (82501/82502) शनिवार को निरस्त रहेगी। इसके अलावा शनिवार को नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस (12420) और 11 अक्तूबर को लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस (12419...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.