Lucknow News: सीएनजी लदे डीसीएम में दो किमी. तक घिसटती बाइक
लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया के पास शनिवार रात बाइक सवार को टक्कर मारकर सीएनजी लदा डीसीएम चालक गाड़ी भगाता रहा। डीसीएम के अगले हिस्से में फंसी बाइक करीब दो किमी. तक घिसटती रही। घिसटती बाइक से चिंगारी निकलती रही। यातायात पुलिसकर्मियों ने पीछा कर डीसीएम को दरोगा खेड़ा के आगे रुकवाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। डीसीएम में फंसी बाइक के घिसटने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वॉयरल होने लगा। बंथरा के सैदपुर पुरही निवासी शिवांश मिश्रा ने बताया कि वह शनिवार रात ड्यूटी से लौटते समय स्कूटर इंडिया चौराहे के पास पानी पीने के लिए रुके थे। तभी पीछे से आए डीसीएम (यूपी 32 टीएन 9240) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक डीसीएम के अगले हिस्से में फंस गई, जबकि शिवांश सड़क किनारे गिरकर बाल-बाल बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.