Lucknow News: सीएनजी के लिए लाइन तोड़ी, कर्मचारी को पीटा
लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार दो फरार आरोपियों की तलाश जारीलखनऊ, संवाददाता।पीजीआई के सेक्टर-6 स्थित सीएनजी स्टेशन पर लाइन तोड़कर गैस भराने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। कार सवार तीन युवकों ने विरोध करने पर कर्मचारी को पीट दिया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, दो फरार हैं।हरदोई निवासी कर्मचारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार देर रात करीब 12 बजे एक अर्टिगा कार से तीन युवक सीएनजी भराने पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने लाइन में लगे अन्य वाहनों को नजरअंदाज कर सीधे गैस भराने का दबाव बनाया। कर्मचारी ने नियमों का हवाला देकर बारी का इंतजार करने को कहा तो कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी और स्टेशन पर तोड़फोड़ करने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.