लखनऊ, अगस्त 5 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता कार्मिशियल व निजी वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्रों व परमिट की जांच में लापरवाही के कारण परिवहन विभाग को 1.33 करोड़ रुपये का चूना लगा है। फिटनेस व परमिट का नवीनीकरण शुल्क वसूलने में लापरवाही बरती गई। ऐसे में बिना फिटनेस व permit के सड़कों पर वाहन दौड़ते रहे। जिससे दुर्घटनाएं बढ़ने का भी खतरा पैदा हुआ।

वाहनों की फिटनेस जांच वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र का नवीनीकरण न कराए जाने के चलते 2010 कार्मिशियल वाहन और 1537 निजी वाहन बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के दौड़ते रहे। संभागीय परिवहन अधिकारियों व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों ने इन वाहन स्वामियों को नोटिस तक निर्गत करने और फिटनेस प्रमाण पत्र न होने के कारण परमिट निरस्त करने की भी कार्रवाई नहीं की गई। अगस्त 2022 से अक्तूबर 2023 तक की समय सीमा में...