लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अव्यवस्था संबंधी आरोप लगाने वाली महिला डॉक्टर और एएनएम का तबादला कर दिया गया है। इसी मामले में बीते सप्ताह सीएचसी के 35 कर्मचारियों ने अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। सीएमओ से शिकायत की थी। मामले की जांच जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल को सौंपी गई थी। कर्मचारियों का आरोप है कि जांच के दौरान प्रभारी की मौजूदगी में बयान दर्ज किए गए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ ने शिकायतकर्ता का तबादला सरोजनीनगर सीएचसी और एएनएम का गोसाईंगंज सीएचसी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...