Lucknow News: सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल के बंद घर से लाखों की चोरी
लखनऊ, जुलाई 3 -- Lucknow News: बिजनौर में चोरों ने सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल के तीन मंजिला बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मऊ के धावरिया साध गांव निवासी निखिलेश कुमार सिंह सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल के पद पर देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात हैं। पीड़ित ने बताया कि परिवार न्यू हनुमंतनगर में रहता है। पीड़ित ने बताया कि 30 जून को पत्नी सीमा और बच्चों संग पैतृक गांव गए थे। शुक्रवार सुबह सात बजे पड़ोसी अजेंद्र प्रताप सिंह ने फोन कर उन्हें घर में चोरी की जानकारी दी। वह घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा था। अलमारी का ताला टूटा था और सामान कमरे में फैला हुआ था। पीड़ित ने बताया कि चोर तीन चांदी के सिक्के, करीब तीन तोले का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां, दो सेट सोने के झाले, च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.