लखनऊ, अक्टूबर 31 -- Lucknow News: सिविल अस्पताल में जल्द ही गैस्ट्रो और कैंसर की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू की जाएंगी। अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सा संस्थानों के प्रमुखों से बात कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग की है। विशेषज्ञों की तैनाती होने के बाद दोनों विभागों की ओपीडी शुरू की जाएगी। 400 बेड के सिविल अस्पताल में रोजाना तीन से चार हजार मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचते हैं। अभी यहां लोहिया संस्थान की मदद से नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी और न्यूरो की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी संचालित हो रही हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि दोनों विभागों के संचालन के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग की गई है। विशेषज्ञ मिलने के बाद ओपीडी शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...