Lucknow News: सिविल अस्पताल में शुरू हुई चार बेड की स्ट्रोक यूनिट
लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: सिविल अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक मरीजों के त्वरित उपचार के लिये चार बेड की अत्याधुनिक स्ट्रोक यूनिट शुरू हुई है। अस्पताल में न्यूरो सर्जन की तैनाती के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह पहल की है। इससे स्ट्रोक के रोगियों को त्वरित इलाज मिलेगा। रोगियों को दूसरे अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि नई यूनिट के सभी चार बेड ऑक्सीजन सपोर्ट से लैस हैं। अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा पहले से ही मौजूद है। स्ट्रोक रोगियों की तुरंत जांच कर उपचार मुहैया कराया जाएगा। डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबि गोल्डन ऑवर में इलाज मिलने से स्ट्रोक पीड़ितों की जान और दिव्यांगता बचाने में मदद मिलेगी। भविष्य में मरीजों की संख्या के आधार पर बेड की क्षमता और बढ़ाई जाएगी。 यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारी और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.