लखनऊ, जुलाई 8 -- Lucknow News: सिविल अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉ. विनोद कुमार तिवारी की तैनाती हुई है। वह इससे पहले बलरामपुर अस्पताल में तैनात थे। सिविल में लम्बे समय से न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ का पद खाली होने से मस्तिष्क और रीढ़ की गंभीर बीमारियों के मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा था। रोगियों को दूसरे संस्थानों में भेजा जा रहा था। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. विनोद कुमार तिवारी की नियुक्ति की गई है। डॉ. विनोद तिवारी ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर से एमबीबीएस, एसपी मेडिकल कॉलेज, बीकानेर से जनरल सर्जरी में एमएस और केजीएमयू से एमसीएच (न्यूरोसर्जरी) की है।की यह भी पढ़ें- Lucknow News: सिविल अस्पताल ...