लखनऊ, नवम्बर 13 -- Lucknow News: विकासनगर सेक्टर-छह स्थित एक विद्यालय में गुरुवार रात सिक्योरिटी गार्ड शिवदास द्विवेदी (50) ने फांसी लगा ली। पहले तल पर गैलरी में रस्सी के सहारे कुंडे से उनका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विकासनगर आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, शिवदास द्विवेदी मूल रूप से मध्यप्रदेश के सतना जनपद के पटवारिया गांव के निवासी थे। यहां इंदिरानगर मोहम्मदपुर के चुरामन पुरवा गांव में परिवार के साथ रहते थे। वर्ष 2003 से वह सेक्टर छह स्थित रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। रात विद्यालय के पहले तल पर गैलरी में कुंडे से रस्सी के सहारे शिवदास को फंदे पर लटका देख कर्मचारी राधे की चीख निकल पड़ी। उसने प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। विकासनगर पु...