Lucknow News: सिंचाई इंजीनियरों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग
लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: लखनऊ संवाददाता, रायबरेली रोड स्थित उतरेटिया के वाल्मी भवन में गुरुवार को आयोजित बैठक में सिंचाई विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों ने वर्षोँ से लंबित विभिन्न समस्याओं को उठाया। सिंचाई विभाग सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, वाल्मी शाखा के अध्यक्ष इंजीनियर संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कई मामलों का निस्तारण लंबे समय से लंबित है, जिससे कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से पक्ष रखने और आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी। बैठक में मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्र, जनपद अध्यक्ष विवेक कुमार, सचिव सुनील कुमार, अंबरीश द्विवेदी, संजीव कुमार, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अभियंता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.