लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: राजधानी के लोगों को जल्द ही साहित्यिक और दिव्यांग पार्क की सौगात मिलने वाली है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को जोन-8 के हरिहरपुर और हसनपुर खेवली क्षेत्र का निरीक्षण कर निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, सरोजनीनगर के एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह, संपत्ति प्रभारी रिपुदमन सिंह, राजस्व विभाग की टीम तथा संबंधित क्षेत्र के लेखपाल मौजूद रहे।

नगर निगम की भूमि होगी सुरक्षित हरिहरपुर में नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त भूमि का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने भूमि की स्थिति और उपलब्ध रकबे की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नगर निगम के हिस्से की भूमि का स्...