लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के चयन व प्रोन्नत वेतनमान देने की प्रक्रिया वर्ष में न्यूनतम दो बार होगी। जनवरी व जुलाई में पात्र शिक्षकों को इसका लाभ दिया जाएगा। जल्द चयन व प्रोन्नत वेतनमान को लेकर शासनादेश जारी किया जाएगा। जिससे करीब छह हजार शिक्षकों को बड़ी राहत मिल जाएगी।

शिक्षकों को साल में दो बार मिलेगा वेतनमान माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से चयन व प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरणों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की गई। जिसमें जिलों में शिक्षकों के चयन व प्रोन्नत वेतनमान के मामले निस्तारित किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए। माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को 10 वर्ष की सेवा पर चयन वेतनमान और 22 वर्ष की सेवा पूरी करने पर प्रोन्नत वेतनमान दिया जाता ...