लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी में एक महीने से हड़ातल पर बैठे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने हड़ताल खत्म कर दी है। शासन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में उन्हें वेतन के साथ इंसेंटिव जोड़कर देने और पे ग्रेड बढ़ाने के साथ ही कैडर नीति बनाने को लेकर सहमति बन गई है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत आयुष्मान मंदिरों में संविदा पर तैनात सीएचओ को 32 हजार रुपये मानदेय के अलावा 8000 रुपये अलग से इंसेंटिव मिलता है। आरोप है कि इंसेंटिव भुगतान में बड़े पैमाने पर मनमानी और गड़बड़ियां होती हैं। सीएचओ संघ के आह्वान पर 28 सितंबर से चल रही हड़ताल के बीच देर रात शासन, नेशनल हेल्थ मिशन के अधिकारियों और सीएचओ संघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक के बाद सहमति बनी। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक प्रमुख सचिव की तरफ से...