लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: आशियाना इलाके में सड़क पर अचानक सामने गाय आ जाने से बचाव में महिला ने अचानक ब्रेक लगाकर स्कूटी रोकी। इतने में बाइक सवार ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद बाइक सवार ने महिला को गालियां देते हुए मोबाइल छीन लिया। उनसे अभद्रता शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तेलीबाग के आकाश एन्क्लेव अपार्टमेंट की महिला बुधवार को सीएमएस कक्षा तीन में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल से लेने के लिए घर से स्कूटी से निकली थीं। महिला के मुताबिक अचानक से सामने सड़क पर गाय दिखी। गाय से बचने के लिए उन्होंने ब्रेक लगाकर स्कूटी रोकी। आरोप है कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से स्कूटी ठोंक दी। यही नहीं टक्कर के बाद युवक ने महिला को गालियां देनी शुरू कर दी...