लखनऊ, सितम्बर 5 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सआदतगंज, चूड़ी वाली गली स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के नवनिर्माण के क्रम में शनिवार को आचार्य सुबल सागर जी महाराज के सानिध्य में शिखर व वेदी निर्माण का पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। सभी पूजा-विधान व प्रतिष्ठा संबंधी धार्मिक क्रियाएं विधिवत संपन्न कराई गईं। पूजन के दौरान वेदी निर्माण स्थल पर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा स्वर्ण, रजत व कांस्य शिलाएं रखी गईं। इस अवसर पर जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

मंदिर निर्माण की विशेषताएँ मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि सआदतगंज चूड़ी वाली गली स्थित दिगंबर जैन मंदिर काफी पुराना है। पुराने मंदिर को ग्राउंड लेवल से गिराकर अब उसके स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य नए मंदिर का निर्माण...